कर्पूरी ठाकुर के विचारों को कुचल रहे राजद के लोग: रामकृपाल यादव

कर्पूरी ठाकुर के विचारों को कुचल रहे राजद के लोग: रामकृपाल यादव


पटना, 24 जनवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई जा रही है। इस बीच बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और राजद के लोग ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को कुचल रहे हैं।

दरअसल, शनिवार को राजद कार्यालय में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजद के नेता तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे। इस बीच, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने वाले लालू प्रसाद यादव थे, लेकिन आज राजद के लोग ही कर्पूरी ठाकुर के विचारों को कुचल रहे हैं और मसल रहे हैं। आज वे जहां भी होंगे, वहां उनको तकलीफ पहुंच रही होगी।

कृषि मंत्री ने राजद द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश जननायक की जयंती मना रहा है। अपने जीवन में अगर उनका थोड़ा भी गुण आत्मसात करें, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।

इधर, राजद कार्यालय में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल वारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग उत्थान और समतामूलक समाज के योगदान को याद किया। बताया गया कि कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राजद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़े नेता शामिल हुए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top