नई दिल्ली, 14 मार्च। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेंगी।
दोनों देशों की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 15 मार्च से होगी। पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जिसके बाद 17 मार्च को हैमिल्टन में सीरीज का दूसरा मैच होगा।
इस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑकलैंड में 20 मार्च को खेला जाएगा। चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंगटन में आयोजित होगा। इसके बाद क्राइस्टचर्च 25 मार्च को सीरीज के अंतिम मुकाबले की मेजबानी करेगा। महिला टीम के साथ-साथ दोनों देशों की पुरुष टीमों के टी20 मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच साल 2007 से अब तक कुल 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। कीवी टीम ने अब तक 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 4 मैच साउथ अफ्रीकी टीम ने जीते।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल:
15 मार्च: पहला टी20 मैच, (माउंट माउंगानुई, बे ओवल)
17 मार्च: दूसरा टी20 मैच, (हैमिल्टन, सेडन पार्क)
20 मार्च: तीसरा टी20 मैच, (ऑकलैंड, ईडन पार्क)
22 मार्च: चौथा टी20 मैच, (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम)
25 मार्च: पांचवां टी20 मैच, (क्राइस्टचर्च, हेगले ओवल)
न्यूजीलैंड की टीम: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), जेस केर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग, इसाबेला गेज, सोफी डिवाइन।
साउथ अफ्रीका की टीम: ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, लौरा वोलवार्ड (कप्तान), डेन वैन नीकेर्क, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, अयंदा ह्लुबी, कराबो मेसो, कायला रेनेके।