FIH हॉकी क्वालीफायर्स 2026: ऑस्ट्रिया ने शूटआउट में कोरिया को, उरुग्वे ने वेल्स को हराकर दर्ज की शानदार जीत

हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स: ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने जीते क्लासिफिकेशन मुकाबले


हैदराबाद, 14 मार्च। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में शनिवार को ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने अपने-अपने क्लासिफिकेशन मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह मैच हैदराबाद के गचीबोवली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड पर खेले गए।

शनिवार का पहला मैच ऑस्ट्रिया और कोरिया के बीच खेला गया। 7वें/8वें स्थान के इस मुकाबले में कोरिया को 1-1 (2-1 शूटआउट) से कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रिया ने सातवां स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टीन वुकोविच ने मुकाबले के तीसरे मिनट में गोल किया, लेकिन कप्तान ली यूरी ने 31वें मिनट में गोल दागकर कोरिया को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद शूटआउट में दोनों गोलकीपर्स का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मिकायला स्ट्रेब ने ऑस्ट्रिया की जीत सुनिश्चित की। उनकी टीम के लिए निर्णायक गोल कार्ला केम्पर ने दागा।

शनिवार को उरुग्वे ने 5वें/6वें स्थान के मैच में वेल्स को 3-0 से मात देकर एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में 5वां स्थान अपने नाम किया।

उरुग्वे की ओर से मुकाबले के 23वें मिनट में टेरेसा वियाना, 36वें मिनट में मैग्डालेना वेर्गा और 57वें मिनट में लूपे कुरुत्चागुए ने एक-एक गोल किए।

इससे पहले, शुक्रवार को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में 5वें/8वें स्थान के मुकाबले में उरुग्वे ने ऑस्ट्रिया पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान मैनुएला विलार ने मुकाबले के चौथे मिनट में गोल दागकर खाता खोला। इसके बाद टेरेसा वियाना ने मुकाबले के 21वें और 44वें मिनट में दो गोल किए।

पहले मैच में, वेल्स ने 5वें/8वें स्थान के मुकाबले में कोरिया को 2-1 से मात दी थी। वेल्स के लिए कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम ने दो गोल किए। उन्होंने 49वें मिनट और 53वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए मुकाबले के 46वें मिनट में येओनग्युन पार्क ने गोल दागा।

हैदराबाद में जारी हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। मेजबान भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,660
Messages
16,697
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top