शोएब जमई की सड़क पर नमाज मांग पर विनोद बंसल भड़के: 'शक्ति प्रदर्शन के लिए कानून मत तोड़िए'

शोएब जमई की सड़क पर 15 मिनट नमाज अदा करने की मांग पर विनोद बंसल की प्रतिक्रिया


नई दिल्ली, 14 मार्च। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई की सड़क पर 15 मिनट तक नमाज अदा करने की मांग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने या उसे हथियाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। इस्लामी कट्टरपंथी दावा करते हैं कि जहां भी नमाज अदा की जाती है, वह अल्लाह का घर बन जाता है, लेकिन इसे कोई नहीं बदल सकता। आप कितने अल्लाह के घर बनाएंगे, और कहां?

उन्होंने कहा कि जो मस्जिदें खाली पड़ी हैं, वहां कोई जाता नहीं है। वहां पर नमाज पढ़ने नहीं जाते। जहां शक्ति प्रदर्शन करना होता है, लोगों को डराना होता है। लोगों के लिए अव्यवस्था पैदा होती है। वहां पर नमाज पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता को त्यागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस से सीखना चाहिए। यूपी पुलिस ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है कि किसी भी तरह से सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं होगी।

विनोद बंसल ने आगे कहा कि कानून का पालन करना सीखिए। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जो सद्र हैं, वो लंदन से बैरिस्टर की डिग्री लेकर आए हैं। वो देश के कानून और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और उसी का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब इतनी सारी मस्जिदें बनी हुई हैं और घर पर भी नमाज पढ़ सकते हैं, तो जबरदस्ती सड़क घेरना जरूरी है क्या? यूपी सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश का विनोद बंसल ने स्वागत किया।

महाराष्ट्र कैबिनेट के धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी देने पर विनोद बंसल ने कहा कि महराष्ट्र सरकार का ये फैसला स्वागतयोग्य है। वहां के लोगों को धर्मांतरण के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी। लव जिहाद से हिंदू समाज सहित अन्य समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए महाराष्ट्र की सरकार को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने भी यही कदम उठाया था। अब लगभग दर्जनभर से अधिक राज्य हो गए हैं, जहां पर धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के कनानू बने हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,499
Messages
16,536
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top