देश और मुंबई के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा: अतुल लोंढे पाटिल

देश और मुंबई के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा: अतुल लोंढे पाटिल


नई दिल्ली, 24 जनवरी। कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी को लेकर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश, महाराष्ट्र और खास तौर पर मुंबई के लिए खतरा बन चुकी है।

उनका आरोप है कि पार्टी ने देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है और मुंबई तथा महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को मोड़ दिया है।

लोंढे पाटिल ने आईएएनएस से कहा, "अगर कोई नया राजनीतिक गठबंधन बनता है, तो यह अच्छी बात हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या मोहरा राजा से पहले फैसला ले सकता है? शिंदे अपनी लोकप्रियता या काम के दम पर उपमुख्यमंत्री नहीं बने हैं, बल्कि उन्हें भाजपा ने वहां बैठाया है। ऐसे में क्या वे अपने दम पर कोई बड़ा फैसला ले पाएंगे? इसका जवाब 'न' है। भाजपा ने सिर्फ एक गुट बनाया है।"

मुंबई को लेकर उन्होंने कहा कि यह शहर योग्यता और गुणों से चलता है। अगर आपके पास गुण हैं, तो आपके पास सब कुछ है। मुंबई सबकी है, और संविधान हर किसी को यहां रहने और आगे बढ़ने की इजाजत देता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समाज को भाषा, प्रांत, धर्म, जाति, महिला और पुरुष के आधार पर बांटना चाहती है ताकि लोग असली मुद्दों पर सवाल न पूछें। भाजपा चाहती है कि लोग आपस में लड़ते रहें ताकि कोई यह न पूछे कि धारावी का भविष्य क्या होगा, मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था कब सुधरेगी, कचरा प्रबंधन में हम पीछे क्यों हैं, और सड़कों पर इतने गड्ढे क्यों हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को इन बुनियादी सवालों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही मुद्दे शहर और राज्य की असली तस्वीर दिखाते हैं।

बता दें कि अतुल लोंढे पाटिल वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,789
Messages
2,821
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top