कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार के मंत्रियों ने किया 'जननायक' को याद, बोले- सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चल रही

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार के मंत्रियों ने किया 'जननायक' को याद, बोले- सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चल रही


पटना, 24 जनवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है। इसी बीच, शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के कई कैबिनेट मंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शामिल हुए।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम 'जननायक' को उनकी जयंती पर याद करते हैं और बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में श्रवण कुमार ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे गरीब परिवार के बेटे थे, जिनके घर में कभी बिजली नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसे घरों में रोशनी लाने का काम किया। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर के सपने साकार होते हुए नजर आए हैं।"

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "मुझे कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में काम करने का अवसर मिला। अगर हम उनकी जन्मजयंती पर उनके थोड़े से गुण को भी आत्मसात करें तो यही सौभाग्य की बात होगी।"

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जैसे जननायक अब नहीं मिल सकते हैं। उन्होंने समाज और देश को जो दिया, उसका अनुकरण कोई भी नहीं कर सकता है। वे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और संघर्ष के प्रतीक थे। हम सभी उन्हें मानने वाले लोग हैं। राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती को हम सब हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आज भी हम उनके चरणों में सम्मान और दिल से श्रद्धांजलि देने आए हैं।

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज हम सब कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए जो काम किया और बिहार की राजनीतिक जिंदगी में जो मिसाल कायम की, वह आज के युवाओं के लिए सीखने का जरिया होना चाहिए।

पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि वह जननायक और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। लोगों के लिए उनके योगदान को पार्टी हर साल उनकी जयंती पर याद करती है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए आज एक बार फिर बिहार के सभी जिलों में उनकी जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
1,254
Messages
1,265
Members
17
Latest member
RohitJain
Back
Top