बुरहानपुर में तेज हुआ HPV टीकाकरण अभियान, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, डर होगा खत्म

मध्‍य प्रदेश: बुरहानपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जा रही वैक्सीन


बुरहानपुर, 13 मार्च। मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग टीके से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी वाईबी शास्त्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद अब पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीके को लेकर लोगों में झिझक और कई तरह की गलत धारणाएं बड़ी चुनौती हैं। इन्हें दूर करने के लिए मीडिया वर्कशॉप और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीकाकरण अभियान 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए है, जिससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके। विभाग का कहना है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। अगले तीन महीनों तक जिले में अभियान चलाकर अधिक से अधिक किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी वाईबी शास्त्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह एचपीवी टीकाकरण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई है। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। हमारा लक्ष्य 14 वर्ष आयु पूरी हो चुकी 9,084 किशोरियों को टीका लगाना है।”

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति से दूर रहें, क्योंकि हर टीकाकरण का उद्देश्य शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाना होता है। यह वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को लगभग 99.7 प्रतिशत तक बढ़ाने में मददगार मानी जाती है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में कारगर है। इसके साइड इफेक्ट भी बहुत कम होते हैं।

उन्‍होंने कहा कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर करता है। देशभर में यह दूसरा सबसे ज्‍यादा घातक कैंसर है। अगर इस वैक्‍सीन को लगा लिया जाए तो 10 साल तक इसका प्रोटेक्‍शन रहता है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,271
Messages
16,308
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top