विनोद बंसल ने विपक्ष को घेरा: रामजी की रसोई नहीं, जहर घोलने वाले तुष्टिकरण की रसोई बंद हुई

रामजी की रसोई नहीं, विपक्ष का तुष्टिकरण बंद हुआ : विनोद बंसल


नई दिल्ली, 13 मार्च। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने विपक्ष के उस दावे को झूठा बताया है, जिसमें कहा गया कि एलपीजी संकट की वजह से अयोध्या में राम और सीता रसोई बंद हो गई। विनोद बंसल ने कहा कि राम जी की रसोई कभी न बंद हुई थी और न कभी होगी। अगर बंद हुई है तो विपक्ष के तुष्टिकरण की रसोई बंद हो गई है।

आईएएनएस से बातचीत में विनोद बंसल ने कहा कि भगवान राम का रसोईघर न कभी बंद हुआ है और न कभी होगा। विपक्ष जो जहर की राजनीति परोस रहा था, वह जरूर बंद हुआ है। इसीलिए समाजवादी पार्टी को इसके नाम से कम नमाजवादी पार्टी से ज्यादा जानते हैं। मुझे ताज्जुब इस बात का है कि इसी सिस्टम के टूल किट गैंग के सदस्य कीर्ति आजाद जो कि पूर्व में क्रिकेटर और वर्तमान में टीएमसी से सांसद हैं, वे भी संसद में इस तरह की बकवास कर रहे थे। संसद में कोई यह कहे कि राम जी के यहां प्रसाद नहीं बन रहा है, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कल ही 30 हजार लोगों ने अयोध्या में राम रसोई से प्रसाद ग्रहण किया है। अब तो साक्ष्य भी आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति से मांग करता हूं कि जिन लोगों ने हमारी परंपरा को कलंकित करने का प्रयास किया है, उनकी संसद की सदस्यता से खत्म की जाए। विपक्षी सांसदों ने सदन की मर्यादा को तार-तार किया है, हमारी परंपरा से खेलने का प्रयास किया है। इन्हें भगवान राम से माफी मांगनी चाहिए।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद के अयोध्या में प्रदर्शन करने के एलान पर विनोद बंसल ने कहा कि अगर प्रदर्शन करेंगे तो मुंह की खानी पड़ेगी। मैं चुनौती देता हूं कि प्रदर्शन करो, जनता आईना दिखा देगी। अयोध्या के अंदर न जाने कितने भंडारे हो रहे हैं। मुझे तो हैरत इस बात की है, इन्हें लोगों ने कैसे अपना सांसद चुन लिया।

विनोद बंसल ने एक्स प्लेटफॉर्म से कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे देश की संसद अपनी सत्य की गौरवशाली परंपरा के लिए जानी जाती है। वहां बैठकर कोई यह नहीं कह सकता कि राम मंदिर में प्रसाद नहीं बन रहा है। अभी कल ही, 30,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ये वीडियो ताजा ताजा आज ही अयोध्या के हैं, जहां हजारों रामभक्त भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। जिन राम जी की रसोइयों से कोविड काल में भी लाखों भोजन प्रसाद के पैकेट बांटे गए, वे भला अब कैसे बंद हो जाएंगी। आपकी भ्रष्टाचार व विभाजन कारी रसोई अवश्य बंद हो गई है। इन सांसदों के साथ समाजवादी पार्टी और टीएमसी के केंद्रीय नेतृत्व को तो अयोध्या राम मंदिर व रामभक्तों को बदनाम करने पर देश से क्षमा याचना करनी ही चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,154
Messages
16,191
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top