डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का शानदार मौका! 25 मार्च को वॉक-इन इंटरव्यू, सीधे नौकरी पाएं

डीआरडीओ में नौकरी का मौका, जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर निकली भर्ती


नई दिल्ली, 13 मार्च। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डीईएसआईडीओसी) नई दिल्ली ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है।

डीईएसआईडीओसी ने जेआरएफ के जिन 2 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का 1-1 पद शामिल है। वहीं, भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 25 मार्च को सुबह 9 बजे से डीईएसआईडीओसी, मेटकाफ हाउस, सिविल लाइंस, दिल्ली - 110054 पते पर किया जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीएससी, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों का अधिकतम आयु 28 साल है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के अभ्यर्थियों के अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू, परीक्षा (उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर), प्रारंभिक जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थी को स्टाइपेंड के तौर पर 37,000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे।

डीआरडीओ द्वारा जारी भर्ती के संबंध में न्यूनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन खुल जाएगा। अधिसूचना को चेक करने के बाद भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,154
Messages
16,191
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top