नीतीश के बेटे को सीएम बनाने की अटकलों पर श्रवण कुमार का बड़ा बयान: फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व करेगा

बिहार के अगले सीएम का फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा : श्रवण कुमार


पटना, 13 मार्च। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू नेता निशांत कुमार के सीएम बनने की अटकलों के बारे में कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

पटना में मीडिया से मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि अभी मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और इस पर आखिरी फैसला एनडीए के वरिष्ठ नेता तय करेंगे। मंत्री श्रवण कुमार का यह बयान उस वक्त आया है जब सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके बेटे की जदयू में एंट्री हुई है और बिहार में अगला सीएम उन्हें बनाने की मांग चल रही है।

जदयू के कई विधायक निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग स्वाभाविक है। उनके समर्थक चाहते हैं कि वे सीएम बनें, वे अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन सीएम बनने को लेकर फैसले एनडीए के बड़े नेता करेंगे।

एलपीजी संकट पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और कहीं पर कोई समस्या नहीं है। कुछ अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वाले लोग इस काम में लगे हुए हैं। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश संविधान से चलता है, नियमों के खिलाफ किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस संबंध में गुरुवार को हम लोगों की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के यहां बैठक हुई। यहां चुनाव को लेकर विधायकों को दिशा-निर्देश दिया गया। शनिवार को इसी क्रम में उपेंद्र कुशवाहा के यहां बैठक है और 15 मार्च को संसदीय कार्यमंत्री के यहां बैठक होनी है।

वहीं, विपक्ष के दावे पर कहा कि वह विधानसभा चुनाव से पहले भी सरकार बनाने का दावा रहे थे। हम विश्वास के साथ कहते हैं कि राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए के खाते में आएंगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,123
Messages
16,160
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top