सिलेंडर की किल्लत की अफवाहें झूठ! भंडारा DM सावन कुमार बोले- पर्याप्त स्टॉक है, घबराने की जरूरत नहीं

सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं, बिल्कुल भी मत घबराइए: भंडारा के जिलाधिकारी सावन कुमार


भंडारा, 13 मार्च। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जिलाधिकारी सावन कुमार ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सिलेंडर की किल्लत है, लेकिन मैं सभी लोगों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह जानकारी वीडियो जारी करके दी है।

डीएम ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर मौजूद है। अगर ऐसी स्थिति में कोई किसी को भी ऊंची कीमत में सिलेंडर दे रहा है, तो पहले तो उसे न ही खरीदें। इसके इतर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

डीएम सावन कुमार ने लोगों से अपील की है कि अगर आपको सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का ऐसा पोस्ट दिखें, जिसमें यह कहा गया है कि मौजूदा समय में सिलेंडर की किल्लत है, तो मेरी आपसे यह अपील है कि आप बिल्कल भी नहीं घबराएं। ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस पोस्ट का सच्चाई से बिल्कुल भी सरोकार नहीं है। आप लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें यह भी जानकारी मिली है कि सिलेंडर की किल्लत के अफवाहों के बीच कुछ लोग इसकी ब्लैक मार्केंटिंग और जमाखोरी भी कर रहे हैं। मैं अपनी तरफ से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई इस बात को लेकर टेंशन में है कि सिलेंडर की मौजूदा समय में किल्लत चल रही है, तो उसे अपनी इस टेंशन को दूर कर लेना चाहिए, क्योंकि इसका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा में पूरी तत्परता के साथ लगे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी को भी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है, जिसे यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा।

अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे की बात कही जा रही है। इसे लेकर लोगों के बीच में पैनिक बना हुआ है। लोगों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की बातें कही जा रही हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब जिलाधिकारी ने सामने आकर अपनी तरफ से पूरी बातें साफगोई से कही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,302
Messages
16,339
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top