उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश शनिवार को बड़े उत्साह और गौरव के साथ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने कामना की कि प्रदेश लगातार फलता-फूलता रहे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। एक गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास और संतों, लेखकों, स्वतंत्रता सेनानियों और दार्शनिकों की स्थायी विरासत से समृद्ध, यह राज्य भारत की शानदार विरासत को दर्शाता है। कामना है कि यह राज्य लगातार फलता-फूलता रहे।"

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला और आध्यामिक चेतना का प्राचीन काल से केंद्र रहा है। अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना, ब्रज धाम की भक्ति और प्रयागराज की समरसता ने युगों-युगों से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोए हुए अमृतकाल में हमारा प्रदेश समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहा है। दृढ़ संकल्प के साथ हमने कानून व सुशासन का राज स्थापित किया है।"

उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा से लेकर संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है। आज का अवसर विकसित प्रदेश के संकल्प को दोहराने का समय है। हमारे संयुक्त प्रयासों से यह संकल्प यात्रा निरंतर गतिशील और सिद्धि की ओर अग्रसर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top