इजरायली एयरस्ट्राइक में बेरूत में हड़कंप, हिज़्बुल्लाह का मिसाइल कमांडर अबू द'रार मोहम्मद ढेर, संगठन को बड़ा झटका

बेरूत एयरस्ट्राइक में हिज़्बुल्लाह का कमांडर अबू द'रार मोहम्मद ढेर: इजरायल


नई दिल्ली, 12 मार्च। इजरायली एयर फोर्स ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को किए एक हमले में हिज़्बुल्लाह के मिसाइल यूनिट से जुड़े कमांडर अबू द'रार मोहम्मद को मार गिराया। इजरायल के अनुसार, वह हिज़्बुल्लाह और ईरान के बीच सैन्य समन्वय की अहम कड़ी था और संगठन की रॉकेट क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

इजरायली एयर फोर्स (आईएएफ) ने गुरुवार को आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर पोस्‍ट साझा करते हुए बताया, ''इस सप्ताह की शुरुआत में (मंगलवार को) वायुसेना ने एक हमले में अबू द'रार मोहम्मद को मार गिराया। वह बेरूत में हिज़्बुल्लाह की मिसाइल इकाई में काम करने वाला और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से कार्य करने वाला एक कमांडर था।''

आईएएफ के अनुसार, मोहम्मद हिज़्बुल्लाह और ईरानी शासन के बीच सैन्य समन्वय में एक केंद्रीय भूमिका निभाता था। वह हिज़्बुल्लाह और ईरानी अधिकारियों के बीच संपर्क और मध्यस्थ के रूप में भी काम करता था।

इसके अलावा, वह हिज़्बुल्लाह की रॉकेट क्षमता को मजबूत करने में एक प्रमुख व्यक्ति था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज के बाद उसे फिर से मजबूत करने पर काम कर रहा था।

आईएएफ ने बताया क‍ि मोहम्मद हिज़्बुल्लाह संगठन के रणनीतिक सैन्य हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाला व्यक्ति था। वह संगठन की रॉकेट इकाई की प्रक्रियाओं का नेतृत्व करता था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज तथा ऑपरेशन रोअर ऑफ द लायन के दौरान इजरायल की ओर मिसाइल हमलों का निर्देशन करता था।

वहीं, आईडीएफ (इजरायल रक्षा बल) ने कहा कि वह हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा। आईडीएफ ने ईरानी शासन के समर्थन में इस अभियान में शामिल होने का फैसला किया है, और वह इजरायल के नागरिकों को नुकसान नहीं होने देगा।

इसके अलावा, इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि उसकी वायुसेना ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक महत्वपूर्ण ठिकाने पर स्ट्राइक किया है। यह हमला तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित पारचिन सैन्य परिसर के तालेघन साइट पर किया गया।

आईडीएफ के मुताबिक लड़ाकू विमानों ने इस परिसर को निशाना बनाया, जिसे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम की क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। इस हमले में देहगान के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए।

हमले में उनकी पत्नी फरीदेह सादात सईदी, बेटी फातेमेह देहगान, बेटा मोहम्मद पारसा देहगान और उनकी सास सोगरा घासेमी की भी मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य बेटा मोहम्मद हुसैन देहगान घायल हो गया।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,881
Messages
15,918
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top