ग्रैंड प्रिक्स में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, सुमित अंतिल ने स्वर्ण जीता, कई पोडियम पर छाई तिरंगा

एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स: दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण पदक


नई दिल्ली, 12 मार्च। भारत ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में कई पोडियम फिनिश हासिल किए। सुमित अंतिल ने 69.25 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक को अपने नाम किया।

दिन का सबसे खास पल पुरुषों का जेवलिन थ्रो एफ43/एफ44/एफ64 था, जिसमें पोडियम पर सिर्फ भारतीयों का दबदबा रहा और सुमित अंतिल पहले स्थान पर रहे। अंतिल ने 69.25 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के साथ रजत और पूनम राम ने 49.48 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी13 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुबोध भट्ट ने 51.88 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद प्रियांशु कौशिक ने 53.19 सेकंड में रजत और अवनिल कुमार ने 56.91 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी46/टी47 में भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि साथी भारतीय जसबीर 50.09 सेकंड में रेस खत्म करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। सर्बिया के इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी53/टी54 की व्हीलचेयर कैटेगरी में भी भारत का जलवा देखने को मिला, जहां मनोज कुमार सबपति ने 54.33 सेकंड में स्वर्ण, अनिल कुमार ने 57.57 सेकंड में रजत और मणिकंदन जोथी ने 1:01.94 के समय में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं के इवेंट्स में भी भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ टी11/टी12 में तेजलबेन अमराजी डामोर ने 57.53 सेकंड में रेस खत्म करते हुए स्वर्ण पदक जीता, ललिता किलाका ने 1:07.92 के समय के साथ रजत जीता, और शालिनी चौधरी ने 1:16.79 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर एक और भारतीय पोडियम स्वीप पूरा किया।

फील्ड इवेंट्स में, लक्ष्मी ने महिलाओं की शॉट पुट एफ36/एफ37/एफ40 में 7.76 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अकुताई सीताराम उलभगत ने 5.49 मीटर के साथ रजत और भूटान की चिमी डेमा ने 5.27 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने पुरुषों की लॉन्ग जंप टी42/टी63 में भी पोडियम पर कब्जा किया, जिसमें शैलेश कुमार ने 5.47 मीटर की जंप के साथ स्वर्ण जीता, तो रामसिंहभाई गोविंदभाई पढियार ने 4.68 मीटर के साथ रजत और सोलाईराज जगन्नाथन ने 3.23 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की शॉट पुट एफ46 में भी एक और क्लीन स्वीप हुआ, जहां रोहित कुमार ने 14.35 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, देवेंद्र सिंह गुर्जर ने 13.97 मीटर के साथ रजत और लोकेश अकुला ने 10.92 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत ने थ्रोइंग इवेंट्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें साहिल सलीम सैय्यद ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/एफ55 में 36.83 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, इसके बाद सुखचैन ने रजत (30.49 मीटर) और सुधीर ने कांस्य (28.78 मीटर) जीता।

पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ12/एफ13 में, मनजीत ने 57.86 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, प्रतीक अमृतराव पाटिल ने 50.43 मीटर के साथ रजत जीता और इरफान दीवान ने 45.39 मीटर के साथ कांस्य पदक को अपने नाम किया। पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ40/एफ41 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुनील कुमार ने 32.58 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, प्रिंस कुमार ने 31.23 मीटर के साथ रजत जीता, और कथिर धनसेकरन ने 18.73 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,881
Messages
15,918
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top