नागरिकों की सुरक्षा और हिज़्बुल्लाह-ईरान हमले रोकने को इजरायल लड़ रहा न्यायसंगत युद्ध: विपक्षी नेता

हिज़्बुल्लाह और ईरान के हमलों से बचाने के लिए इजरायल लड़ रहा न्यायसंगत युद्ध : यैर लैपिड


तेल अवीव, 12 मार्च। इजरायल में विपक्ष के नेता यैर लैपिड ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा क‍ि इजरायल उत्तर में युद्ध इसलिए लड़ रहा है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह और ईरान उस इलाके को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बना रहे हैं। इजरायल एक न्यायसंगत युद्ध लड़ रहा है, ताकि देश के सभी लोग सुरक्षित रहें और आतंकवादी संगठनों से उन्हें नुकसान न हो।

उन्होंने कहा, “अगर आप जानना चाहते हैं कि हम इजरायल के उत्तरी इलाके में यह युद्ध क्यों लड़ रहे हैं, तो कारण यह है कि अगर अभी सायरन बज जाएं तो आपको तुरंत भागना पड़ेगा, वरना दस सेकंड में आपकी मौत हो सकती है क्योंकि हिज़्बुल्लाह का आतंकी संगठन इस इलाके पर बमबारी कर रहा है। ईरान यहां ड्रोन और रॉकेट भेज रहा है। इसलिए हम एक न्यायसंगत युद्ध लड़ रहे हैं, ताकि सभी इजरायली सुरक्षित रहें और उन्हें आतंकी संगठनों या आतंकी शासन से नुकसान न हो।”

यह बयान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच आया है, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका और इजरायल, क्षेत्रीय राजधानियों और उनके सहयोगी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 179 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें नागरिक और सैनिक दोनों शामिल हैं।

मंत्रालय ने चोटों का सही कारण नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि ज्यादातर लोग मिसाइल हमले से सीधे घायल नहीं हुए, बल्कि शेल्टर तक पहुंचने की कोशिश के दौरान घायल हुए।

मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक 2,745 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से 85 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

इनमें 11 की हालत गंभीर, 10 की हालत मध्यम, और 64 की हालत अच्छी बताई गई है।

इससे पहले दिन में इजरायल ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जो आधी रात के बाद चौथा हमला था। शुरुआती सैन्य आकलन के अनुसार मिसाइल को रोक लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इस दौरान यरुशलम, दक्षिणी इलाकों और वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों में सायरन बजाए गए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,847
Messages
15,884
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top