पलामू में शादी का भोज बना काल, 100 से ज्यादा लोगों को हुआ भीषण फूड पॉइजनिंग, 10 गंभीर

झारखंडः पलामू में शादी का भोज बना 'जहर', 100 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग से बीमार


मेदिनीनगर, 12 मार्च। झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए।

गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है। करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच और लेस्लीगंज सीएचसी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके पुत्र लवकुश शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बारात प्रस्थान से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो कई घरों से बीमारों की सूचना आने लगी।

ग्रामीण सुदेश्वर सिंह ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो उन्हें अचानक कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। देखते ही देखते प्रभावितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को ही अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने और अन्य का इलाज गांव में ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर चार एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण किस वजह से फैला। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में ही कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,853
Messages
15,890
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top