आईपीएल 2026: चिन्नास्वामी में आरसीबी के लिए अग्नि परीक्षा! शुरुआती घरेलू मैच होंगे बेहद मुश्किल, बोले पूर्व क्रिकेटर

आईपीएल 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच आरसीबी के लिए मुश्किल होंगे


नई दिल्ली, 12 मार्च। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का मानना है कि गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में होम ग्राउंड पर कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टीम के शुरुआती मैचों को अग्नि परीक्षा के समान बताया।

मुकुंद ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के हालात शुरू में समझने में मुश्किल हो सकते हैं, क्योंकि पिछले साल चैंपियन बनने के बाद आरसीबी के विजय जुलूस के दौरान हुई भगदड़ के बाद लगभग आठ से नौ महीने से वहां कोई प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला गया है।

मुकुंद ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "आरसीबी के लिए यह लगभग अनजाना सा है क्योंकि यह एक ऐसा स्टेडियम है जहां उनका रिकॉर्ड सबसे अच्छा नहीं है। उन्हें बहुत जल्दी तालमेल बिठाने की जरूरत है। आरसीबी के लिए बड़ी बात यह है कि उन्हें दूसरी टीमों की तुलना में कंडीशन को बहुत तेजी से समझने और आंकने की जरूरत है क्योंकि पिछले 8-9 महीनों से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई क्रिकेट नहीं खेला गया है।"

मुकुंद ने कहा कि गत चैंपियन को अपने होम ग्राउंड पर मजबूत विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें 28 मार्च को टूर्नामेंट के ओपनर में एसआरएच और 4 अप्रैल को सीएसके शामिल है। पिछले साल टीम की सबसे बड़ी समस्या घरेलू मैचों में हार थी। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होम ग्राउंड पर मैच आरसीबी के लिए चुनौती होगी। मुझे यकीन है कि उन्होंने इसके लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी होगी।

पिछले साल, आरसीबी का घर से बाहर का प्रदर्शन उनके घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना में बेहतर था। बेंगलुरु की यह फ्रेंचाइजी इस सीजन में घर पर केवल दो मैच जीत पाई और तीन मैच हार गई, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे उनके अपने मैदान पर मजबूत पकड़ बनाने के संघर्ष का पता चलता है।

आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 96 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें 46 बार जीत और 47 बार हार मिली है। चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,734
Messages
15,771
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top