मिडिल ईस्ट संकट का असर! अफगानिस्तान पहली बार करने वाला था मेजबानी, टली श्रीलंका सीरीज: एसीबी

मिडिल ईस्ट संकट के कारण अफगानिस्तान-श्रीलंका सीरीज स्थगित: एसीबी


काबुल, 11 मार्च। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 मार्च से यूएई में शुरू होने वाली द्विपक्षीय सीरीज स्थगित कर दी गई है। सीरीज मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात के कारण फ्लाइट पर लगी रोक और अन्य लॉजिस्टिक समस्याओं की वजह से स्थगित की गई है। सीरीज अब 2026 के अंत में खेली जा सकती है।

इस सीरीज के तहत अफगानिस्तान पहली बार श्रीलंका की मेजबानी करने वाला था। 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मैच खेले जाने थे। इसके बाद 20, 22 और 25 मार्च को तीन वनडे मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मंजूरी मिलने के बाद, दोनों जगहों पर मैच आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मार्च की शुरुआत में, अचानक हुई घटनाओं की वजह से लॉजिस्टिक दिक्कतें पैदा हो गईं, जिससे सीरीज के लिए यात्रा प्रबंधन और अन्य योजनाओं पर असर पड़ा।"

बोर्ड ने कहा, "हालात को संभालने के लिए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम समेत मुख्य स्टेकहोल्डर्स के साथ कई बार बातचीत की। 4 मार्च को एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें हालात पर नजर रखने और 6 मार्च तक फिर से जांच करने की सलाह दी गई। 7 मार्च को हुई अगली मीटिंग में आखिरी फैसला लेने से पहले 9 मार्च तक इंतजार करने की सलाह दी गई।"

एसीबी ने यह भी कहा कि उन्होंने इस पूरे प्रकिया की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को जानकारी दी थी। सीरीज को स्थगित करने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सहमति से लिया गया। सीरीज के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

बोर्ड ने कहा, "एसीबी जल्द से जल्द सही मौके पर सीरीज कराने और श्रीलंका क्रिकेट के साथ अपने मजबूत क्रिकेट रिश्ते को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,326
Messages
15,363
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top