आउटर नॉर्थ दिल्ली में खौफनाक मंजर! लापता दो दोस्तों के शव कार में मिले, मौत का रहस्य गहराया

आउटर नॉर्थ दिल्ली: लापता दोस्तों के शव कार से बरामद, जांच में जुटी पुलिस


नई दिल्ली, 10 मार्च। दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आउटर नार्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में एक कार के अंदर दो युवकों के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब वहां के राहगीरों ने एक कार में दो लोगों को बदहवास हालत में पड़े देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कार खोलने पर उन्होंने पाया कि अंदर मौजूद एक व्यक्ति की नाक से खून बह रहा था। दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों ही युवक बीते दिन सोमवार सुबह 11 बजे से ही लापता थे।

वहीं, दोनों की पहचान खेड़ा खुर्द गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर विक्रम और उसके इलेक्ट्रिशियन साथी विजेंद्र के रूप में हुईके शव मिले। एक व्यक्ति की उम्र 36 वर्ष और दूसरे की 38 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने जब मृतकों के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि बीते सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों दोस्त कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद रात में घर नहीं लौटे। सुबह दोनों के शव कैब में ही पड़े मिले।

परिजनों के मुताबिक दोनों आपस में दोस्त थे और शराब पीने के आदी था। माना जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से दोनों युवकों की मौत हुई हो, हालांकि अचनाक दोनों की मौत हो जाना और गाड़ी में शव मिलना संदेह पैदा करता है। फिलहाल पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा, जिसके बाद जांच को दिशा मिलेगी। पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,157
Messages
15,194
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top