लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े गले से झपटी चेन, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लुटेरों को दबोचा, चेन भी बरामद

लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा


नई दिल्ली, 10 मार्च। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना इलाके में चेन लूट की एक वारदात का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से चांदी की चेन भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलफराज ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह किशन कुंज बस स्टॉप, लक्ष्मी नगर के पास खड़े थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और अचानक उनका गला दबाकर जबरन उनकी चांदी की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लक्ष्मी नगर थाने की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी प्रीत विहार की निगरानी और एसएचओ लक्ष्मी नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई धीरज और हेड कांस्टेबल राहीश कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय खुफिया जानकारी के साथ-साथ शिकायतकर्ता की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों आरोपियों को कुछ ही समय में दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली।

इस मामले में लक्ष्मी नगर थाने में एफआईआर नंबर 44/2026 दर्ज की गई है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 309(4), 317(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी इलाके में छोटी-मोटी लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में पहले भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सोहेल और 26 वर्षीय अली मिराज उर्फ भिट्टी के रूप में हुई है। सोहेल किशन कुंज में एसडीएम ऑफिस के पास का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अली मिराज उर्फ भिट्टी भी किशन कुंज इलाके में अनार वाली मस्जिद के पास रहता है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,932
Messages
14,969
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top