जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला: लोकतंत्र-संविधान को कलंकित किया, दबाव में व्यापार सौदे, महंगाई से देश बेहाल

ये वही लोग हैं जो छुआछूत की बात करते थे, इनके अतीत को देखिए- जीतू पटवारी


भोपाल, 10 मार्च। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में रहते हुए आपको कई बार अपमानित महसूस हुआ होगा। ये वही लोग हैं जो छुआछूत की बात करते थे। इनके अतीत और पुराने इतिहास को देखिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर का विरोध किया था। अगर आप सोशल साइट पर जाकर देखेंगे कि इन्होंने संविधान के खिलाफ क्या कहा है, वो आपको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच ने देश के लोकतंत्र को कलंकित किया है।

जीतू पटवारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा भरोसा है। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और 100 प्रतिशत मुकेश मल्होत्रा ही वापस चुन कर आएंगे। कांग्रेस ही जीत कर आएगी। भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा प्रदेश की जनता के सामने एक बार फिर आया है। उन्होंने कहा कि विश्व में संघर्ष के चलते देश में महंगाई का असर आने लगा। ट्रेड डील दबाव में की। किसानों की हालत खराब हो रही है। जो सोयाबीन, कपास और मक्का 40 प्रतिशत गिर गया। एलपीजी के 60 रुपए बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल के दाम 200 रुपए होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने की चिंता नहीं है लेकिन एक आदिवासी पद पर नहीं रहना चाहिए। कोई आदिवासी विधायक नहीं रहना चाहिए, इसकी चिंता है। ये है भाजपा, प्रदेशवासियों समझो व देखो। मैं फिर से प्रदेशवासियों से आग्रह करना चाहता हूं कि हम उन लोगों में से नहीं हैं कि पीछे हटेंगे। विश्वास के साथ, दृढ़ता के साथ, हिम्मत के साथ अलोकतांत्रिक लोगों से लड़ेगे। मैं बार-बार ये बात कहता हूं कि भ्रष्टाचार आपके पास हो रहा है तो आप देख लो कि भाजपा में रहने वाले कार्यकर्ता की स्थिति क्या है।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कि भाजपा का कार्यकर्ता स्कॉर्पियो व फॉर्चूनर में घूम रहा है। उसका बड़ा घर हुआ कि नहीं हुआ और महंगाई का असर उसके घर पर पड़ा है या नहीं है। प्रदेशवासियों आपके पड़ोस में रहने वाले भाजपा के नेता को, चाहे मंडल का अध्यक्ष हो, चाहे पार्षद हो, चाहे विधायक हो। उसकी आज से 10 साल पहले की स्थिति क्या थी और आज उसकी स्थिति क्या है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,880
Messages
14,917
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top