अरुणाचल में जंगल की भीषण आग से वायुसेना की जंग, हेलिकॉप्टर ने 66 हजार लीटर पानी बरसाकर बचाया इलाका

अरुणाचल प्रदेश के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से पानी का किया छिड़काव


नई दिल्ली, 10 मार्च। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) पूर्वोत्‍तर क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में जंगल की आग पर काबू पाने के लिए लगातार हवाई अग्निशमन अभियान चला रही है।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में त्वरित प्रतिक्रिया और सटीक परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पासीघाट के मेबो और सिगार क्षेत्रों में लगी भीषण जंगल की आग से निपटने के लिए एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया। कई उड़ानों के दौरान भारतीय वायुसेना ने आग पर काबू पाने और आसपास की बस्तियों को बचाने के लिए 66,000 लीटर पानी का छिड़काव किया।

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो और वीडियो भी पोस्ट किया है। फोटो में दिख रहा है कि जंगल में भीषण आग लगी है। वहीं, 20 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर नदी से पानी भर रहा है। इसके बाद जंगल में तेजी से पानी का छिड़काव हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है।

वहीं, पीआईबी की ओर से 17 फरवरी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया था कि भारतीय वायुसेना के अरुणाचल प्रदेश के वालॉन्ग में हेलीकॉप्टरों ने जंगल में लगी भीषण आग पर नियंत्रण पा लिया है। प्रभावित क्षेत्र में आग पर काबू पाने और उसे पूरी तरह से बुझाने के लिए कई उड़ानों के दौरान कुल 139,800 लीटर पानी गिराया गया। कठिन भूभाग, कम दृश्यता और उच्च ऊंचाई पर कम वायु जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाए जा रहे हैं। इन बाधाओं के बावजूद, भारतीय वायुसेना के दल नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना के साथ घनिष्ठ समन्वय में सटीकता और प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रहे हैं।

भारतीय वायुसेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन आग पर काबू पाने, आग फैलने से रोकने और प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने, जीवन, संपत्ति और पर्यावरण की सुरक्षा में नागरिक अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धत हैं।

अरुणाचल प्रदेश में आग 13 फरवरी के आसपास शुरू हुई बताई गई है, जिससे कई इलाके प्रभावित हुए और कुछ स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,836
Messages
14,873
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top