आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 200 पदों पर बंपर भर्ती! 19 मार्च तक आवेदन का सुनहरा मौका

आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती शुरू, 19 मार्च तक आवेदन का मौका


नई दिल्ली, 9 मार्च। बैंकिंग सेक्टर में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईडीबीआई बैंक ने जिन पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास निर्धारित अन्य पात्रता का होना भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपए तय है।

आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top