CBSE 12वीं गणित: संतुलन के साथ चुनौती भी, छात्रों ने कहा- कुछ सवालों ने तोड़ा पसीना, कुछ रहे आसान

सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संतुलित रही गणित की परीक्षा, कुछ प्रश्न आसान तो कुछ रहे चुनौतीपूर्ण


नई दिल्ली, 9 मार्च। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की गणित की परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। गणित की इस परीक्षा का इंतजार देशभर के छात्रों को था। परीक्षा के उपरांत कई छात्रों ने गणित के प्रश्न पत्र को मीडियम के कई छात्रों ने मीडियम से अगले स्तर का बताया। कुछ छात्रों का कहना था कि परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्नों को हल करना काफी कठिन रहा।

उधर, शिक्षकों ने इसे एक संतुलित एग्जाम बताया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक छात्र गौरव का कहना था कि परीक्षा पत्र काफी संतुलित था इसमें एक ओर जहां कुछ सरल प्रश्न थे वहीं कुछ प्रश्न ऐसे भी थे जिनको हल करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि इसके बावजूद गणित का यह एग्जाम उम्मीद के मुताबिक ही रहा।

गौरव ने बताया कि परीक्षा में सभी प्रश्न सिलेबस के भीतर से थे। छात्र के मुताबिक इस प्रश्न पत्र में पूछे गए अधिकांश सवालों के जवाब का उन्होंने अभ्यास तो किया था इसलिए परीक्षा देते समय कोई खास परेशानी नहीं लेकिन ई सेक्शन में थोड़ा ज्यादा समय लगा।

गौरव ने उम्मीद जताई कि गणित की यह परीक्षा उनके ओवरऑल प्रदर्शन को सुधारने वाला साबित हो सकता है। एक अन्य छात्रा स्वाति का कहना था कि प्रश्नपत्र काफी दिलचस्प था। जहां प्रश्न पत्र में शॉर्ट प्रश्न काफी आसान लगे तो वहीं दूसरी ओर प्रश्न पत्र का सेक्शन डी इतना सरल नहीं था। प्रश्न पत्र का यह हिस्सा काफी चुनौतीपूर्ण था।

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गणित परीक्षा को लेकर अक्सर कई छात्र थोड़ा दबाव में रहते हैं। दक्षिण दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आए छात्र रितेश का कहना था कि उन्हें सबसे अधिक डर इस बात का था कि सिलेबस के बाहर से कोई प्रश्न न आए। इसके साथ ही उन्हें इस बात की चिंता भी थी प्रश्न बहुत अधिक घूमा फिराकर भी पूछें जाएंगे। हालांकि परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वह इन तनावों और दबावों से मुक्त दिखे। उनका कहना था कि परीक्षा पत्र में पूछे गए कुछ सवाल कठिन जरूर थे लेकिन बहुत अलग ढंग से नहीं पूछे गए थे।

वहीं, शिक्षकों ने इसे एक संतुलित परीक्षा बताया। दिल्ली सरकार के स्कूल की अध्यापिका एस राणा के मुताबिक प्रश्नपत्र में सभी तरह के सवालों को सम्मिलित किया गया था। इससे छात्रों की तैयारी की सही परख होती है।

राणा का कहना है कि जिन छात्रों ने पूरा कोर्स पढ़ा हैं और प्रैक्टिस की है उन्हें इस एक्जाम में कोई खास परेशानी नहीं हुई। वहीं एक अन्य शिक्षक केवल शर्मा के मुताबिक गणित की तैयारी के लिए केवल विषय को पढ़ना या उसका लेक्चर लेना काफी नहीं है बल्कि हर प्रश्न को बार बार हल करना होता है। बार बार की जाने वाली इस प्रैक्टिस से ही गणित में अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने लगातार प्रैक्टिस की है उनके लिए यह परीक्षा कठिन नहीं थी। लेकिन कम अभ्यास करने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा उतनी आसान भी नहीं थी।

गौरतलब है कि अन्य सभी परीक्षाओं की ही तरह यह परीक्षा भी सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई। सीबीएसई 12वीं क्लास के कई छात्रों का कहना था कि 9 मार्च का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा।

एक अन्य छात्र सिद्धार्थ का कहना था कि अब वह निश्चिंत होकर बाकी की बची हुई परीक्षाओं पर फोकस कर सकेंगे। अभी तक गणित की परीक्षा को लेकर उनके मन में कई प्रकार की भ्रांतियां और डर थे। लेकिन आज परीक्षा अच्छी हुई और इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी डर भी समाप्त हो गए।
 

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top