ईरान में नया नेतृत्व, पुतिन का 'अटूट समर्थन': मोजतबा खामेनेई को बधाई के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान

Putin on new supreme Leader


मास्को, 9 मार्च। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को उनके पद संभालने पर बधाई दी है। यह जानकारी क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में दी गई।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि रूस ईरान का “विश्वसनीय साझेदार” रहा है और आगे भी तेहरान के साथ खड़ा रहेगा। यह संदेश ऐसे समय आया है जब मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है और ईरान क्षेत्रीय संघर्षों के बीच नई नेतृत्व व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है।

क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि ईरान जिस कठिन दौर से गुजर रहा है, उसमें सर्वोच्च नेता का पद संभालना साहस और दृढ़ता की मांग करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता की विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस तेहरान के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को जारी रखेगा और सहयोग बनाए रखेगा।

व्लादिमीर पुतिन ने अपने बधाई संदेश में ईरान को पूरी हिम्मत से हमलों का सामना करने की सलाह दी। संदेश के मुताबिक, "अब जब ईरान हथियारों से हमला झेल रहा है, तो जिस पद पर आप हैं उसके लिए आपको बेशक बहुत हिम्मत और कुर्बानी की जरूरत होगी।"

मोजतबा खामेनेई को हाल ही में ईरान के शक्तिशाली धार्मिक निकाय ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है। वे दिवंगत ईरानी नेता अली खामेनेई के बेटे हैं और लंबे समय से ईरान की राजनीतिक-धार्मिक व्यवस्था में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में सत्ता का यह परिवर्तन ऐसे समय हुआ है जब ईरान क्षेत्रीय संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय दबाव दोनों का सामना कर रहा है।

रूस और ईरान पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक रूप से करीब आए हैं। यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद मास्को और तेहरान के बीच सैन्य, ऊर्जा और कूटनीतिक सहयोग बढ़ा है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top