राष्ट्रपति अपमान पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र का भाजपा पर बड़ा हमला: तिल को ताड़ बनाने की चुनावी साजिश

बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान का मुद्दा तिल को ताड़ बनाने जैसा: राजद विधायक भाई वीरेंद्र


पटना, 9 मार्च। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राष्ट्रपति प्रोटोकॉल मामले से विवादों में आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव किया। सोमवार को उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कभी राष्ट्रपति का अपमान नहीं कर सकती हैं। यह तिल को ताड़ बनाने की बात है क्योंकि बंगाल में चुनाव है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचा नहीं। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति को भी पार्टी से ऊपर उठकर राजनीति करनी चाहिए। भाजपा की नीयत में खोट है, इसीलिए भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि बंगाल में वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राजद विधायक ने कहा कि स्पीकर का मतलब सदन का संरक्षक होता है। जो सदन का संरक्षक होता है, वह सदस्यों का भी संरक्षक होता है। अगर वह इसे निभा नहीं पा रहा और केवल एक दल की राजनीति कर रहा है, तो निश्चित ही विपक्ष के लोगों ने सोचा कि हम इस पर अविश्वास प्रस्ताव लाएं। देश और दुनिया को भी यह पता चले कि यह अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया। जीत-हार अलग बात है, लेकिन लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मैं समर्थन करता हूं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जदयू के तथाकथित नेता जिन्होंने भाजपा से समझौता किया है, उन्हीं नेताओं के चलते नीतीश की काफी बदनामी भी हुई थी। इन्हें पदमुक्त करने के लिए दबाव बनाकर इन्हें राजी कर लिया। मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार के पास जदयू बच पाएगी। एक दिन ऐसा आएगा कि जब जदयू नाम की कोई पार्टी नहीं दिखाई देगी। आज की राजनीति ऐसी हो गई है कि जो जनता के बीच वाले नेता नहीं हैं, वही देश और राज्यों की राजनीति कर रहे हैं। जनता के बीच काम करने वालों को न जनता पूछ रही है और न ही नेता पूछ रहे हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,737
Messages
14,774
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top