'द केरल स्टोरी 2' की दिव्या बेबाक और निडर! अदिति भाटिया ने वीडियो से खोला किरदार का गहरा राज़

बेबाक और निडर है 'द केरल स्टोरी 2' की दिव्या, अदिति भाटिया ने शेयर किया पोस्ट


मुंबई, 9 मार्च। बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में अपने किरदार दिव्या को लेकर अदिति भाटिया ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में वह डांस रील बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन के जरिए अपने किरदार दिव्या के बारे में खुलकर बताया।

वीडियो को पोस्ट करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, ''दिव्या के लिए डांस उसका जुनून है। वह बेबाक और निडर है, यह रोल मेरे लिए एक अलग अनुभव लेकर आया। दिव्या एक ऐसी लड़की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।''

उन्होंने कहा, ''मैंने खुद कभी डांस रील नहीं बनाई, लेकिन इस रोल के जरिए मुझे इस दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिला।''

अदिति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि अदिति ने दिव्या के किरदार को प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। वहीं कईयों ने फिल्म की तारीफ की।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह तीन मुख्य किरदारों दिव्या, नेहा और सुरेखा के इर्द-गिर्द घूमती है। राजस्थान की 16 साल की दिव्या (अदिति भाटिया) डांस और ऑनलाइन रील बनाने की शौकीन है। उसके माता-पिता उसकी आदतों से खुश नहीं हैं, लेकिन जब वह रशीद नाम के लड़के से मिलती है, तो उसे लगता है कि वह उसके जीवन का सही साथी है। रशीद उसे शादी के बाद पूरी आजादी देने का वादा करता है, लेकिन असलियत कुछ और ही होती है।

मध्य प्रदेश की नेहा (ऐश्वर्या ओझा) एक एथलीट है, जो बड़े सपनों के साथ अपने भविष्य को संवारने की कोशिश करती है। उसे फैजान नाम के लड़के से प्यार हो जाता है, जो शुरुआत में अपना असली मकसद छुपाता है। वहीं, केरल की सुरेखा (उल्का गुप्ता) यूपीएससी की तैयारी कर रही होती है, जो पत्रकार बनने के बहाने सलीम से मिलती है।

शुरू में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे तीनों लड़कियों का जीवन बदलता है और उन्हें धर्मांतरण और धार्मिक दबाव का सामना करना पड़ता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन तीनों लड़कियों को प्यार और शादी के बहाने फंसाया जाता है।

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top