टी20 विश्व कप विजेता भारत! सचिन ने लौटाया संजू का आत्मविश्वास, 89 रन की तूफानी पारी से दिलाई ऐतिहासिक जीत

टी20 वर्ल्ड कप: सचिन तेंदुलकर ने लौटाया संजू सैमसन का आत्मविश्वास, भारत के लिए रचा इतिहास


अहमदाबाद, 9 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन का योगदान अहम रहा। संजू ने 46 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई।

संजू सैमसन का यह लगातार तीसरा अर्धशतक था। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब लेने के बाद सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी में हुए सुधार और आत्मविश्वास के लौटने का श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया।

टीम से बाहर रहने के बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी और यादगार प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर सैमसन ने कहा कि खराब दौर से मुझे सीनियर्स के मार्गदर्शन मिले। इस दौरान मैं सचिन तेंदुलकर के साथ लगातार संपर्क में रहा हूं। मुझे लगता है कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया टूर पर प्लेइंग इलेवन से बाहर था, तो सोच रहा था कि किस माइंडसेट की जरूरत है? मैंने सर से बात की और उनसे मेरी बहुत बातें हुई हैं।

सैमसन ने कहा कि फाइनल से पहले भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, मुझे लगता है। उनके जैसा मार्गदर्शक मिलने से बढ़कर और मेरे लिए क्या है? मुझे लगता है कि वो स्पष्टता, गेम की तैयारी, गेम सजगता, और सेंस—मुझे लगता है कि मैं उन सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया।

सचिन तेंदुलकर की सलाह के बाद सैमसन की बल्लेबाजी पूरी तरह बदल गई। वह क्रीज पर शांत दिखे, किसी तरह की जल्दीबाजी नहीं दिखी उनमें, और टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सैमसन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दिया।

सैमसन ने लगातार तीन मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया और टी20 विश्व कप के एक एडिशन में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

सैमसन ने 5 मैचों में 80.25 की औसत और 199.38 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इसमें 24 चौके और 27 छक्के शामिल हैं। सैमसन ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। सैमसन विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

सैमसन का डेब्यू 2015 में हुआ था, लेकिन उन्हें वो सफलता और सम्मान टी20 विश्व कप 2026 में मिली जिसके वे हकदार थे।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top