अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने फोन पर भारत से कहा: वैश्विक बाजार थामने को चीन के पास अटका रूसी तेल खरीदो!

वैश्विक तेल बाजार स्थिर करने के लिए भारत से की तेल खरीद की बात: राइट


वॉशिंगटन, 9 मार्च। अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए भारत से उन रूसी तेल कार्गो को खरीदने को कहा, जो अभी चीन के रिफ़ाइनरियों पर अनलोड होने के लिए इंतजार कर रहे थे।

राइट ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व में तेल बाजारों में उठते डर को कम करने के लिए सीधे भारत से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि “मैंने भारतीयों को कॉल किया, जैसा कि अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट ब्रेसेंट ने भी किया, और कहा कि देखिए, बहुत सारा तेल है जो चीन के रिफ़ाइनरियों में अनलोड होने के लिए तैर रहा है।’’

उन्होंने आगे कहा, “छह हफ्ते इंतजार करने के बजाय, उस तेल को जल्दी आगे ले आते हैं, इसे भारत के रिफाइनरियों पर उतारते हैं और तेल की कमी के डर और कीमतों में उछाल जैसी चिंताओं को कम करते हैं।”

अमेरिका के ऊर्जा सचिव ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य जल्दी से अतिरिक्त क्रूड तेल को वैश्विक बाजारों में लाना और ईरान के साथ चल रही जंग के कारण तेल कीमतों में और वृद्धि को रोकना है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक व्यावहारिक और अल्पकालिक प्रयास है और इससे अमेरिका की रूस के प्रति नीतियों में बदलाव नहीं आया है।

राइट ने यह भी कहा कि अमेरिका की रूस के प्रति नीति अब भी वही बनी हुई है, हालांकि भारत को अस्थायी छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पहले ही अपने ऊर्जा स्रोतों को रूस के क्रूड से दूर करने की दिशा में कदम उठाए हैं और अमेरिका सहित अन्य देशों से अपने तेल आयात बढ़ाए हैं।
 

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top