नीतीश के राज्यसभा दांव पर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, कहा- 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बनने का इरादा नहीं

नीतीश के राज्यसभा जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना नहीं बनना चाहता


मुंबई, 8 मार्च। पटना में बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनावके लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच इस पूरे घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला फैसला हो सकता है, लेकिन यह उनका और उनकी पार्टी का निर्णय है। इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। मैं बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना नहीं बनना चाहता। मैं इस समय तृणमूल कांग्रेस में हूं और इसलिए मैं अपनी पार्टी से जुड़े मुद्दों पर ही बात करना ज्यादा उचित समझता हूं।''

जब उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में कदम रखने और जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले हर नए व्यक्ति का स्वागत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''हम राजनीति में आने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी में शामिल हों।''

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। करीब दो दशकों से बिहार की सत्ता संभाल रहे नीतीश कुमार का राज्यसभा की ओर जाना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इस फैसले के बाद यह सवाल भी तेजी से उठने लगा है कि बिहार में अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और राज्य की सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,903
Messages
14,940
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top