अनुराग ठाकुर का वार: ममता बनर्जी माफिया-घुसपैठियों की कायदे आजम, बंगाल की अस्मिता बचाने को TMC का जाना जरूरी

बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए टीएमसी सरकार का जाना जरूरी: अनुराग ठाकुर


कोलकाता, 8 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज उत्तर 24 परगना जिला के नैहाटी विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक तरफ राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ घुसपैठियों व माफिया का स्वागत करती हैं।

उन्होंने कहा कि ममता राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आजम हैं। बंगाल की अस्मिता व संसाधनों की रक्षा के लिए टीएमसी सरकार का जाना व भाजपा सरकार का आना नितांत आवश्यक है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "बंगाल में आने वाला विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। बंगाल में लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ जारी है। कांग्रेस से लेकर कम्युनिस्ट और टीएमसी ने योजनाबद्ध तरीके से बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाई, क्योंकि ये बांग्लादेशी घुसपैठिए इनके लिए वोट बैंक हैं और इनके ही सहारे यह चुनाव जीतते हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने यहां के युवाओं को नया उद्योग लगाकर देने की जगह अपने मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कट-मनी वसूलकर बार-बार ठगने का काम किया है। इनके 12 से अधिक मंत्री और नेता करप्शन के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जब-जब इनके नेता भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जाते हैं, तुरंत उनकी तबीयत खराब हो जाती है। तुरंत ममता दीदी उन्हें निर्दोष घोषित कर देती हैं। यही नहीं खुद ही जांच एजेंसी से लड़ने पहुंच जाती हैं। अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी आपराधिक मामले की जांच करने के लिए बंगाल जाती है तो उन्हें अपराधियों से कम ममता दीदी से अधिक डर होता है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीएमसी के राज में स्कूल-कॉलेज तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पीड़ितों को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। कम्युनिस्ट और टीएमसी दोनों ने बंगाल पर पचास साल तक राज किया। बंगाल पिछले पांच दशकों से कुशासन झेल रहा है। आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है। अगर बंगाल को सुशासन के दो दशक मिलते हैं तो बंगाल को भारत के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थी। मां को ममता ने हड़प लिया, माटी को माफिया खा गया। मानुष को मनी पावर ने निगल लिया और अब ये ममता-माफिया-मनी पावर की सरकार बन चुकी है।"

उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जज सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि गाय-बैल भी सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल को उन्नयन का झूठा सपना दिखाकर सत्ता में आई ममता दीदी ने बीते 15 साल में कर्ज के दलदल में पहुंचा दिया है। कर्ज के मामले में पश्चिम बंगाल देशभर में पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। बंगाल को बर्बाद करने मेी ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बंगाल के कल्याण के लिए पूरी मेहनत कर रही है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top