वांग यी का अहम बयान: चीन क्षेत्रीय सुरक्षा में स्थिरकारी शक्ति, पड़ोसी देशों संग अच्छे संबंध हमारी प्राथमिकता

चीन की पड़ोसी कूटनीति और ईरान की स्थिति पर वांग यी का बयान


बीजिंग, 8 मार्च। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में 8 मार्च को राजधानी पेइचिंग में कूटनीति के विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान, विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि तथ्यों से यह साबित हो चुका है कि चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक स्थिरकारी शक्ति, विकास व समृद्धि का प्रेरक और एशियाई साझा मूल्यों का पालन करने वाला देश रहा है। हमें इस भूमिका को निभाने में प्रसन्नता है और हम भविष्य में इस दिशा में और भी अधिक प्रयास करने के लिए तत्पर हैं।

वांग यी ने कहा कि इस क्षेत्र में राजनीतिक परिस्थितियां अक्सर बदलती रहती हैं, और देशों के बीच अभी भी कुछ जटिल और संवेदनशील ऐतिहासिक मुद्दे हैं, लेकिन अच्छे पड़ोसीपन और मित्रता का मूल सिद्धांत नहीं बदला है, सहयोग और उभय जीत की सामान्य दिशा भी नहीं बदली है। चीन पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध कायम रखते हुए सुरक्षा और समृद्धि वाली नीति का पालन करता है, मैत्री, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ और समावेशिता के सिद्धांतों का अभ्यास करता है। साथ ही साझा भाग्य वाली अवधारणा, खुले क्षेत्रीयवाद और वास्तविक बहुपक्षवाद की वकालत करता है, जो कि आसपास के क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कारक है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति से संबंधित सवालों के जवाब में वांग यी ने कहा कि चीन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने और संघर्ष के प्रसार से बचने के लिए सैन्य अभियानों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है।

वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक ऐसा युद्ध था जो कभी होना ही नहीं चाहिए था, और जिससे किसी भी पक्ष को लाभ नहीं हुआ। मध्य पूर्व का इतिहास बार-बार दुनिया को बताता है कि बल प्रयोग समस्याओं का समाधान नहीं है, सशस्त्र संघर्ष केवल नई नफरत को जन्म देता है और नए संकट पैदा करता है।

चीनी विदेश मंत्री के अनुसार, चीन का मानना है कि ईरान और मध्य पूर्व से संबंधित मुद्दों का सही और उचित समाधान राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने, बल के दुरुपयोग से बचने, आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप को बनाए रखने, संवेदनशील मुद्दों के राजनीतिक समाधान खोजने और प्रमुख शक्तियों द्वारा रचनात्मक भूमिका निभाने तथा सद्भावना से अपनी शक्ति का प्रयोग करने के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करते हुए किया जाना चाहिए।

वांग यी ने बल देते हुए कहा कि चीन मध्य पूर्वी देशों के साथ मिलकर वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करना चाहता है, ताकि मध्य पूर्व में व्यवस्था बहाल की जा सके, वहां के लोगों के लिए शांति लायी जा सके, और दुनिया में शांति बहाल हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,719
Messages
14,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top