सीएम स्टालिन ने 45 करोड़ की परियोजनाओं से कोलाथुर में संवारी विकास की तस्वीर, जनता को मिली बड़ी सौगात

सीएम स्टालिन ने 45 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ


चेन्नई, 8 मार्च। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में 45 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई नागरिक अवसंरचना परियोजनाओं और कल्याणकारी पहलों का उद्घाटन किया।

ये परियोजनाएं चेन्नई मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएमडीए), ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन और चेन्नई मेट्रोपोलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के माध्यम से लागू की गई हैं। इनका उद्देश्य नागरिक अवसंरचना को मजबूत करना और क्षेत्र के निवासियों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियों में मुरासोली मारन पार्क के उन्नत संस्करण और पेरंबूर हाई रोड पर कलैग्नर शताब्दी सिक्का स्मारक का उद्घाटन शामिल रहा।

4.20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस नवीनीकृत पार्क में अब लैंडस्केप्ड वॉकिंग पाथ, म्यूजिकल फाउंटेन, योग स्थल, बैडमिंटन कोर्ट, बच्चों के खेल क्षेत्र और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यायाम उपकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने जवाहर नगर में 4.75 करोड़ रुपए की लागत से बने आधुनिक पुस्तकालय और ‘मुधलवर पड़ैप्पगम’ सुविधा का भी उद्घाटन किया।

इस दो मंजिला परिसर को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें विशाल रीडिंग हॉल, कंप्यूटर सुविधाएं और अलग-अलग अध्ययन कक्ष शामिल हैं।

क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण परियोजना के तहत स्टालिन ने पेपर मिल्स रोड पर 9.30 करोड़ रुपये की लागत से बने कोलाथुर मॉडर्न मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

इस बहुमंजिला बाजार परिसर में 74 वाणिज्यिक दुकानें हैं। साथ ही, पार्किंग, लिफ्ट और आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उद्देश्य छोटे व्यापारियों को समर्थन देना और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करना है।

क्षेत्र की नागरिक अवसंरचना को और मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री ने 14 कक्षाओं वाले नए स्कूल भवन, एक महिला जिमनैजियम और एक बहुउद्देश्यीय केंद्र का भी उद्घाटन किया, जिसमें दो उचित मूल्य की राशन दुकानें संचालित होंगी। इन सुविधाओं का निर्माण ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन द्वारा किया गया है, ताकि क्षेत्र में शिक्षा और सामुदायिक सेवाओं में सुधार हो सके।

सीएम स्टालिन ने कोलाथुर में सीवेज पंपिंग स्टेशनों के उन्नयन कार्यों की भी शुरुआत की, जिनकी लागत 12.48 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के तहत उच्च क्षमता वाले पंप, उन्नत दुर्गंध नियंत्रण प्रणाली और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित निगरानी तकनीक स्थापित की जाएगी, जिससे अपशिष्ट जल प्रबंधन और सीवेज संचालन अधिक कुशल हो सकेगा।

बाद में एक अलग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रमजान से पहले लगभग 3,200 मुस्लिम लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता भी वितरित की। इस सहायता में 320 महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीनें, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में प्रशिक्षित छात्रों को लैपटॉप व प्रमाणपत्र और नेत्र जांच कराने वाले 200 लोगों को चश्मे प्रदान किए गए।

सरकार की यह पहल उत्तर चेन्नई में विकास को गति देने और क्षेत्र के निवासियों के लिए नागरिक अवसंरचना, आजीविका के अवसरों व कल्याणकारी सहायता को बेहतर बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,719
Messages
14,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top