T20 वर्ल्ड कप फाइनल: गंभीर की जीत के लिए पहुंचीं पत्नी और बेटियां, 2007 वाला कमाल फिर दोहराएगा भारत?

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल मैच से पहले बेटियों के साथ अहमदाबाद पहुंचीं गौतम गंभीर की पत्नी


अहमदाबाद, 8 मार्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा अपनी बेटियों आजीन और आनीजा के साथ अहमदाबाद पहुंच गई हैं।

यह बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है। वह पूर्व भारतीय ओपनर राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत की लिस्ट में शामिल होना चाहेंगे, जिन्होंने कोच के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उस मैच में गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन के अंतर से यह मुकाबला जीता था। इस बार गंभीर एक अलग भूमिका में हैं, लेकिन लक्ष्य फिर से वही है- 'देश के लिए ट्रॉफी जीतना।'

इससे पहले, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फाइनल मुकाबले के लिए शहर पहुंचे। चैंपियन कप्तान का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा, कई खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों के फाइनल में आने की उम्मीद है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन इस बार टीम इंडिया जीत के साथ अपना अभियान खत्म करना चाहेगी। पिछले छह वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन अलग-अलग फॉर्मेट में यह तीसरा आईसीसी फाइनल है। इससे पहले दोनों देश साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) में आमने-सामने रहे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में न्यूजीलैंड का भारत पर 2-1 का रिकॉर्ड है, उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी हारने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 जीता था। ऐसा रिकॉर्ड चौथी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अब तक 3 में से 2 फाइनल जीते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,693
Messages
14,730
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top