मुंबई में फिर बम का साया! नायर अस्पताल को ईमेल से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी


मुंबई, 8 मार्च। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर मुंबई में स्थित नायर हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर मुंबई में स्थित नायर हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मुबंई पुलिस के मुताबिक, नायर अस्पताल के आधिकारिक ईमेल पर धमकी दी गई है। ईमेल में कहा गया है कि हॉस्पिटल में बम रखा गया है और ब्लास्ट शाम 4 बजे होगा। ईमेल में मैसेज था कि हॉस्पिटल के डॉक्टर और लोग अलर्ट रहें। इस धमकी से अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई।

अस्पताल अधिकारियों ने मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। जिन्होंने परिसर का निरीक्षण किया लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है और आगे की जांच के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं, कुछ दिन ही पहले मुंबई के स्कूलों, स्टॉक एक्सचेंज और मेट्रो स्टेशनों समेत देश के कई अन्य राज्यों में बम से उड़ाने की धमकी भेजकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरव विश्वास (28) के रूप में हुई थी। आरोपी ने मुंबई, दिल्ली, गुजरात, समेत देश के कई अन्य राज्यों में 50 से अधिक जगहों को बम धमाके की धमकियां भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

बता दें कि आए दिन देश के विभिन्न जगहों पर बम धमाके की धमकी मिल रही है। राजस्थान के बीकानेर में 5 मार्च को कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,400
Messages
14,437
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top