बांसुरी स्वराज का ऐलान: महिला नेतृत्व में ही विकसित होगा भारत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रखी सशक्त नींव

महिलाओं के नेतृत्व में विकसित भारत की रखी जा रही नींवः बंसुरी स्वराज


नई दिल्ली, 8 मार्च। देश में धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत महिलाओं के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में पहुंची भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सबसे पहले मैं अपने देश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मुझे बेहद खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के कारण, भारत न केवल महिला सशक्तीकरण की बात कर रहा है, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में राष्ट्र को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ एक विकसित भारत की नींव भी रख रहा है।"

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से कहा, "मैं सभी माताओं-बहनों, समस्त नारी शक्ति को सलाम करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम बेशक एक दिन को महिला दिवस के रूप में मनाते हैं लेकिन मेरा मानना है कि हर दिन महिला दिवस है, क्योंकि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही है। चाहे वह गृहस्थी हो, शिक्षा हो, आर्थिक क्षेत्र हो, व्यापार हो, सामाजिक क्षेत्र हो, राजनीति हो, कला और संस्कृति हो, फिल्म हो या खेल। उन्हें जो भी अवसर मिलता है, वे अपने योगदान से खुद को स्थापित करती हैं।"

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज की महिलाएं अवसर की तलाश में रहती हैं और जैसे ही वह अवसर मिलता है, उसे भुनाते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करती हैं। यह दिल्ली का सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सौगात दे रहे हैं। दो मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ ही पांच परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। विकसित भारत की तरह विकसित दिल्ली बनाने के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में विकास हो रहा है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,121
Messages
14,158
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top