भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले: T20 में इन टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन हैं ये 5 धुरंधर?

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज


नई दिल्ली, 7 मार्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की निगाहें पहली बार टी20 चैंपियन बनने पर होंगी। आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

ईश सोढ़ी: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ईश सोढ़ी के नाम है। सोढ़ी 25 मुकाबलों में अब तक 30 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.50 और गेंदबाजी औसत 23.80 का रहा है। सोढ़ी विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने का हुनर भी बखूबी जानते हैं।

मिचेल सैंटनर: मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट निकालने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सैंटनर ने 26 मुकाबलों में भारत के 23 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की कप्तानी संभाल रहे सैंटनर का इकोनॉमी भी महज 7.77 का रहा है।

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं। अर्शदीप ने 9 मुकाबलों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, वह थोड़ा महंगे साबित हुए हैं और उनका इकोनॉमी 9.62 का रहा है। अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की जान कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 मुकाबलों में कुल 16 विकेट झटके हैं। बुमराह काफी किफायती रहे हैं और उन्होंने 7.05 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। बुमराह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।

हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 18 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 9.0 का रहा है। हार्दिक बल्लेबाजी में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 242 रन भी बना चुके हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,903
Messages
13,940
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top