डोंबिवली के प्रगति कॉलेज में खौफनाक मंजर! चौथी मंजिल से कूदकर चपरासी ने की आत्महत्या, CCTV फुटेज आया सामने

महाराष्ट्र: डोंबिवली में कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर चपरासी ने की आत्महत्या


डोंबिवली, 7 मार्च। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित डोंबिवली पूर्व में गुरुवार दोपहर एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। दत्तनगर इलाके में स्थित प्रगति कॉलेज में कार्यरत लाइब्रेरी के एक चपरासी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मृतक की पहचान ठाकुर्ली के खंबालपाड़ा इलाके के निवासी प्रवीण चौधरी (42) के रूप में हुई है। पिछले कई वर्षों से वह प्रगति कॉलेज में काम कर रहे थे।

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रवीण चौधरी अपने माता-पिता के साथ किसी कारणवश कॉलेज में प्राचार्य से चर्चा करने पहुंचे थे। प्राचार्य के कार्यालय में बातचीत चल रही थी, तभी अचानक वे वहां से उठकर कॉलेज की चौथी मंजिल की बालकनी की ओर दौड़े और देखते ही देखते नीचे कूद गए। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी।

रामनगर पुलिस के अनुसार, प्रवीण चौधरी का स्वभाव कुछ गर्म मिजाज का बताया जा रहा है और उनके कामकाज के व्यवहार को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार उन्हें समझाया गया था। इसी संबंध में चर्चा के लिए उनके परिवार को कॉलेज बुलाया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आया और उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,876
Messages
13,913
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top