ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अमेरिका को ललकारा: "बिना शर्त आत्मसमर्पण का सपना कब्र तक ले जाना होगा"

Pezeshkian on Iran


तेहरान, 7 मार्च। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया कि अमेरिका की ये इच्छा कि वो तेहरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देगा, उसका एक सपना है जो 'उसके मरते दम तक पूरा नहीं होगा।' सरकारी टेलीविजन पर उनका ये बयान प्रसारित किया गया।

ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए।

दरअसल, ट्रंप ने ईरान से शुक्रवार को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि आत्मसमर्पण के बाद ही कोई समझौता हो पाएगा।

इसके साथ ही पेजेशकियान ने खाड़ी देशों पर हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। ईरानी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ने बताया कि देश के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने इस फैसले को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने का प्रयास करेगा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के आठवें दिन पेजेशकियान का ये बयान सामने आया। 28 फरवरी को संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान इजरायल समेत मध्य पूर्व के 10 से ज्यादा देशों को निशाना बना चुका है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने फारस की खाड़ी में एक तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया है।

समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि प्राइमा नाम के टैंकर को उस समय निशाना बनाया गया जब उसने उनकी नौसेना की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया। इन चेतावनियों में कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर रोक है और यह क्षेत्र असुरक्षित है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,793
Messages
13,830
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top