देसी और रॉयल स्टाइल में दिखे एल्विश यादव, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

देसी और रॉयल स्टाइल में दिखे एल्विश यादव, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम


मुंबई, 6 मार्च। भारतीय रियलिटी टेलीविजन स्टार, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव आज के समय में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हैं।

एल्विश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक हरे रंग के ट्रैक्टर पर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एल्विश ट्रैक्टर पर आगे और उनका काफिला पीछे-पीछे चलता नजर आ रहा है।

उन्होंने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "तेरे शहर में आवे राव साहब, बावली जाम लग जा सेक्टर में।" एल्विश के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ वीडियो पर लगातार कमेंट्स का सिलसिला जारी है।

यूट्यूबर ने अपने पोस्ट पर कमेंट कर लोगों से पूछा कैसा लगा रील? एल्विश के सवाल का जवाब देते हुए फैंस लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में एल्विश 'वीआईपी' गाने पर वाइब करते नजर आ रहे हैं, जहां उनके ट्रैक्टर पर 'सिस्टम' लिखा हुआ है।

'वीआईपी' हाल ही में रिलीज हुई एक पंजाबी-हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसमें प्रांजल दहिया मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। गाने को गैरी संधू और शिवा चौधरी ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक के कंपोजर गैरी संधू हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 और लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर, 1997 को वजीराबाद, गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। एल्विश अपने कॉमेडी वीडियो, व्लॉग्स और रोस्टिंग के लिए लोकप्रिय हैं। बिग बॉस में मिली प्रसिद्धी के बाद एल्विश ने कई और रियलिटी शो में काम किया।

एल्विश ने 'औकात के बाहर' वेब सीरीज से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत के पहले गेमिंग एंटरटेनमेंट शो 'प्लेग्राउंड सीजन 4' में एक मेंटर और होस्ट के रूप में काम किया। इसी के साथ, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,628
Messages
13,665
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top