'छाप तिलक' ने जीता दिल, मेधा शंकर बोलीं- इस गाने की ऊर्जा है बेहद खास, हर कोई होगा मंत्रमुग्ध!

‘छाप तिलक’ दिल के करीब, खास है इसकी एनर्जी: मेधा शंकर


नई दिल्ली, 6 मार्च। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज हो चुका है। यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। मेधा शंकर ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है और इसकी एनर्जी बेहद खास है।

गाने में पारंपरिक भावना और मॉडर्न बीट्स का मेल है। फिल्म के पोस्टर लॉन्च के बाद मेकर्स ने इस हाई-एनर्जी ट्रैक को सोनी म्यूजिक के जरिए सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है। गाने में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देती है। साथ ही रैपर पैराडॉक्स की एंट्री गाने में आधुनिक टच जोड़ती है। तीनों की एनर्जी और मजेदार हुक स्टेप हैं।

मेधा शंकर ने गाने की रिलीज पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि अब सब ‘छाप तिलक’ सुन पाएंगे। फिल्म का पहला गाना होने से इसकी एनर्जी बहुत खास है। यह मेरे दिल के करीब है और मैं खुद भी इस पर बार-बार थिरक रही हूं। हीर और अमान नूर ने इसे शानदार बनाया है। पैराडॉक्स के रैप ने और खास कर दिया। मुझे पूरा यकीन है कि यह इस सीजन का बड़ा डांस ट्रैक बनेगा।”

अविनाश तिवारी ने कहा, “फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में संगीत बहुत महत्वपूर्ण होता है। ‘छाप तिलक’ हमारे लिए वही काम करता है। उम्मीद है कि यह लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाएगा, जैसे मेरी प्लेलिस्ट में बना चुका है। सुनते ही खुद को नाचने से रोकना मुश्किल होगा।”

यह गाना अमीर खुसरो के क्लासिक ‘छाप तिलक सब छीनी’ पर आधारित है, जिसे सिंगर-कंपोजर हीर ने गाया है। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। अमान नूर ने कंपोजिशन और बोल लिखे हैं, जबकि पैराडॉक्स ने रैप से नया रंग भरा है। हीर ने कहा, “हमने कोशिश की कि गाने में आत्मा भी रहे और डांस फ्लोर की एनर्जी भी। अमान के साथ काम और पैराडॉक्स का रैप इसे शानदरा बना देता है।”

पैराडॉक्स ने कहा, “मैं क्लासिक में कुछ नया लाना चाहता था। गाने की ग्रूवी एनर्जी त्योहारों के सीजन में खूब चलेगी।”

अमान नूर ने बताया, “क्लासिक को नए अंदाज में पेश करते समय पुरानी भावना और नया टच दोनों जरूरी हैं। हमने यही किया है।”

रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जी स्टूडियोज की फिल्म है। निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। प्रशांत झा ने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,648
Messages
13,685
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top