यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने किया राजस्थान का नाम रोशन, सीएम भजनलाल ने दी बधाई, लाखों युवा होंगे प्रेरित

यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 6 मार्च। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने यूपीएससी 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री को शुभकामनाएं दी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा से 'राष्ट्र सेवा' का संकल्प सिद्ध करेंगे।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि देश और समाज की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पाए अभ्यर्थियों के प्रयास भी अत्यंत सराहनीय हैं। आपकी मेहनत और अनुभव भविष्य की सफलताओं की मजबूत नींव बनेंगे। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें।

उन्होंने आगे लिखा कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे राजस्थान का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है तथा प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह सफलता आपको देश और समाज की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपनी क्षमता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जो अभ्यर्थी इस बार सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उनके प्रयास भी अत्यंत प्रशंसनीय हैं। निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें-सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता समर्पण, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top