'धुरंधर-2' का इंतजार खत्म! रणवीर सिंह का खूंखार अवतार, कल 7 मार्च सुबह 11:01 बजे सामने आएगा ट्रेलर

7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर-2' का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर


मुंबई, 6 मार्च। साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च, को रिलीज के लिए तैयार है, और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।

रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है और अब ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बड़ी उत्सुकता के साथ हो रहा है।

रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स रिलीज के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। 'धुरंधर- द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।"

पोस्ट से साफ है कि फिल्म पहले पार्ट की तरह पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयंकर जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी झलक दर्शकों को दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगी, क्योंकि पहले भाग से कनेक्ट करके ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, 19 मार्च को 'धुरंधर-2' अकेले की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म का सामना यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब यश की टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव को देखते हुए लिया है।

कहा जा रहा है कि बड़े बजट में बनी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज होना है और तनाव की वजह से सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,483
Messages
13,520
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top