घंटों डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असलियत, सूजे पैर और छाले देख बोलीं- 'यह निशान नहीं दर्द है'

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है,' स्टेज डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई अपनी असली मेहनत


मुंबई, 6 मार्च। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का दिल जीतने वाली सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

पिता के जाने के बाद सपना चौधरी ने छोटी उम्र में ही घर संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी और लंबे समय से लेकर आज तक घंटों स्टेज पर डांस करने वाली लड़की हरियाणा व यूपी समेत कई राज्यों की शान बन चुकी है। सपना का उभरता करियर हर किसी ने देखा, लेकिन चेहरे की तकलीफ और दर्द से टूटता शरीर लोगों की आंखों से ओझल है।

हंसती-खिलखिलाती डांसर सपना चौधरी को हर किसी ने सोशल मीडिया पर खुलकर जिंदगी जीते देखा है, लेकिन यह पहली बार है जब सपना ने अपना दर्द भी फैंस के साथ शेयर किया है। हाल ही में सपना को सिलीगुड़ी में होली स्पेशल इवेंट में परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने स्टेज पर घंटों डांस किया। इवेंट के बाद उन्होंने ऐसी फोटोज पोस्ट कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी डांसर की मेहनत को सलाम कर रहे हैं।

सपना ने तीन फोटो इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनके पैर डांस के बाद सूजे हुए हैं और पैर में मोटे छाले भी हो गए हैं। पैर पर नीले और काले निशान भी हैं। सपना के लिए यह सिर्फ निशान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत है। उन्होंने फोटोज पर कैप्शन में लिखा, "लोग कहते हैं कि सिर्फ डांस है...पर असल में यह जुनून है, मेहनत है और दर्द की कहानी है।" यूजर्स भी डांसर की मेहनत देखकर हैरान हैं।

बता दें कि इससे पहले रियलिटी शो 'द50' में सपना को गंभीर चोट आई थी, लेकिन फिर भी वे आखिरी समय तक शो का हिस्सा रहीं, लेकिन तकलीफ ज्यादा बढ़ने के बाद उन्हें फाइनल से पहले शो को छोड़ना पड़ा था। बिग बॉस से लेकर 'द50' में भी सपना को हमेशा उनके प्रोफेशन के जरिए छोटा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन सपना ने हर परिस्थिति का सामना मजबूती से किया। बात चाहे रियलिटी शो की हो या फिर स्टेज डांस की, डांसर हमेशा एक मजबूत पर्सनेलिटी के तौर पर उभरी हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,341
Messages
13,378
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top