बिहार के अनुभवी नेता नंदकिशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, संजय सरावगी ने केंद्र का जताया आभार

नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर संजय सरावगी का रिएक्शन


पटना, 6 मार्च। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहने के साथ ही कई विभागों में मंत्री और बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार। कश्मीर की समस्या के निदान में भी उनका अहम रोल रहा है।

बता दें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं। नंदकिशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार में तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये नियुक्तियां केंद्र सरकार की ओर से राज्यों में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में डॉ. सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। रवि पहले तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव के लिए चर्चित रहे हैं। उनकी नई जिम्मेदारी में राज्यपाल भवन और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच संबंधों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,338
Messages
13,375
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top