पटना के बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर बनेगा लग्जरी ताज होटल, संचालन के लिए समझौता पत्र पर किया गया हस्ताक्षर

पटना के बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर बनेगा लग्जरी ताज होटल, संचालन के लिए समझौता पत्र पर किया गया हस्ताक्षर


पटना, 5 मार्च। बिहार में पर्यटन क्षेत्र में एक और कदम उठाते हुए पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की उपस्थिति में गुरुवार को पर्यटन विभाग के बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सारगा होटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर पांच-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हुआ है।

समझौते के मुताबिक, द इंडियन होटल्स समूह द्वारा इस फाइव-स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पटना जैसे शहर में फाइव-स्टार होटल की बहुत आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में तीन फाइव-स्टार होटलों का निर्माण करवाने जा रही है। पटना में पहले से ही एक फाइव-स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है, और दूसरे के लिए आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। अब तय समय सीमा के भीतर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाए। तीसरे फाइव-स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। राज्य में पर्यटन स्थलों के पास काफी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, और नए सर्किट बनाए जा रहे हैं। जिस प्रकार बोधगया और राजगीर में काफी पर्यटक आते हैं, वैसे ही आगामी दिनों में सीतामढ़ी में जानकी मंदिर देखने के लिए भी पर्यटक आएंगे।

बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि इस भूमि पर 500 कमरों का द ताज होटल विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित पांच सितारा होटल में प्रथम फेज में 350 कमरे और द्वितीय फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है।

द ताज होटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के. मोहनचंद्रन ने बताया कि बांकीपुर, पटना में विकसित किया जा रहा ताज होटल पूरे भारत में संचालित हो रहे ताज होटलों में एक बेहतरीन संस्करण होगा। निर्धारित समय में पटनावासियों के लिए बेहतरीन पांच सितारा होटल का निर्माण कराया जाएगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,239
Messages
13,276
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top