चीन ने बुनियादी अनुसंधान में गाड़े झंडे: निवेश ऐतिहासिक ऊंचाई पर, मंत्री बोले- 7% का आंकड़ा पहली बार पार

वर्ष 2025 में बुनियादी अनुसंधान में चीन का निवेश ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा: चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री


बीजिंग, 5 मार्च। 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान “मंत्रियों का गलियारा” नामक साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेछुन ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि पिछले वर्ष चीन में पूरे समाज द्वारा अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के क्षेत्र में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इनमें से बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश किया गया, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है। यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है, जो इस क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

इन हेछुन ने आगे कहा कि चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति तेज़ी से हो रही है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन अब 10वें स्थान पर पहुंच चुका है। ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में भी चीन विश्व स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही चिप अनुसंधान के क्षेत्र में नई प्रगति हासिल हुई है और नवोन्मेषी दवाइयों के विकास में भी उल्लेखनीय गति देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई। उनके अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त बना रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,221
Messages
13,258
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top