टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में चमका नहीं अभिषेक का बल्ला, ऑफ स्पिन के आगे बेबस, फैंस हुए फिर निराश

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भी खामोश रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी कमजोरी


मुंबई, 5 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। हर किसी का यही मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। हालांकि, अभिषेक ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस का दिल तोड़कर पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही मानो अभिषेक की बल्लेबाजी में नजर सी लग गई। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका। सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जब 30 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली, तो हर किसी को लगा कि अभिषेक अब पुराने रंग में लौट आए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वही पुरानी कहानी अभिषेक ने दोहराई और 10 रन बनाकर आउट हुए।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन 7 गेंदों का सामना करने के बाद बाएं हाथ का बल्लेबाज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेली 7 पारियों में अभिषेक महज 89 रन ही बना सके हैं। आमतौर पर मैच के पहले ही ओवर में डबल डिजिट स्कोर में पहुंचने वाले अभिषेक इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑफ स्पिन अभिषेक की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है। इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन के खिलाफ अभिषेक ने 29 गेंदों का सामना किया है और वह महज 27 रन ही बना सके हैं। अभिषेक का इस दौरान बल्लेबाजी औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107 का रहा है। 5 में तीन पारियों में वह ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं।

अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,187
Messages
13,224
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top