बालाजी से करार खत्म कर राज शांडिल्य का पलटवार: बोले, मुझ पर लगे सभी आपराधिक आरोप हैं मनगढ़ंत

राज शांडिल्य ने बालाजी टेलीफिल्म्स संग खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, आरोपों को बताया बेबुनियाद


मुंबई, 5 मार्च। निर्देशक राज शांडिल्य ने एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स) के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। राज ने ऑफिशियल बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

राज शांडिल्य ने जारी ऑफिशियल बयान में स्पष्ट करते हुए बताया कि कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार टर्मिनेशन नोटिस जारी किया गया था, जिसे दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है।

राज शांडिल्य ने कहा, "मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया था। टर्मिनेशन नोटिस जारी हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। अगर बालाजी को लगता था कि उनके पास टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है, तो वे सिविल कोर्ट जा सकते थे, लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय अब बेबुनियाद क्रिमिनल आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। राज का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और टर्मिनेशन को चुनौती देने के बजाय डराने-धमकाने की कोशिश लगती हैं। उन्होंने अपनी लीगल पोजीशन पर भरोसा जताया और कहा कि वे ऐसे किसी भी इल्जाम को सही कानूनी प्रक्रिया के जरिए देखेंगे।

राज ने यह भी साफ किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'भागम भाग 2' पूरी तरह ट्रैक पर है और तय समय पर आगे बढ़ेगी। फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, परेश रावल जैसे कलाकार हैं और यह साल 2006 की हिट कॉमेडी 'भागम भाग' का सीक्वल है। राज ने क्रिएटिव इंडस्ट्री के सदस्यों से अपील की कि वे ऐसे प्रेशर टैक्टिक्स पर ध्यान दें और भविष्य में प्रोफेशनल एसोसिएशन तय करते समय सावधानी बरतें।

राज शांडिल्य निर्देशक के साथ ही लेखक भी हैं, जिन्होंने 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों में काम किया है। जानकारी के अनुसार, एकता कपूर ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए राज शांडिल्‍य समेत 'भागम भाग 2' के प्रोड्यूसर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स पर भी केस किया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top