भोपाल रेल मंडल की सख्त कार्रवाई, 11 माह में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 36 करोड़ से ज्यादा रुपये

भोपाल रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, 36 करोड़ रुपए की वसूली


भोपाल, 5 मार्च। भोपाल रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में 11 माह में 36 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली की गई है।

रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी बताती है कि वाणिज्य विभाग की टीम के आपसी समन्वय से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 11 माह, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक, टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गए सामान सहित कुल 5,69,623 मामलों से 36.30 करोड़ रुपए अर्जित किए, जिसमें बिना टिकट के 2,79,940 मामले, अनुचित टिकट के 2,86,997 मामले एवं 2,686 बिना बुक गए सामान के मामले शामिलहैं।।

रेलवे की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केवल इसी फरवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 23,431 मामले, अनुचित टिकट के 25,971 मामले एवं 272 बिना बुक गए सामान के मामले पकड़े गए, जिससे भोपाल मंडल को केवल फरवरी में कुल 49,674 मामलों से कुल 3.10 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई, जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों के अभियान के चलते हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,893
Messages
13,930
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top